यह बात साफ दिखती है कि चाहे सोनिया गांधी कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें, राहुल गांधी का सत्ता तक पहुँचना फिलहाल काफी कठिन और असंभव-सा लगता है

यदि प्रियंका गांधी को आगे कर कांग्रेस कायदे से पार्टी को चलाएं तो कुछ उम्मीद बन सकती हैं। सोनिया गांधी पुत्र मोह में इस कदर उलझी हुई है, कि वह राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं। लेकिन जनता का रुख टटोलने के बाद यह कहा जा सकता है की राहुल गांधी की कुंडली में प्रधानमंत्री का योग नहीं है।

सोनिया गांधी ने जितना समय राहुल गांधी के ऊपर बर्बाद किया है ,यदि इतना समय वे अपनी पुत्री प्रियंका गांधी को आगे कर सत्ता को प्राप्त करने का प्रयास करती तो शायद कुछ उम्मीद भी बन सकती थी। लेकिन राहुल गांधी चाहे जितनी यात्राएं कर ले, चाहे जितने बम फोड़ ले, चाहे जितने वोट चोर का शोर मचा ले उनके भाग्य में कहीं से कहीं तक प्रधानमंत्री की कुर्सी दिखाई नहीं पड़ रही है

इंद्रा गांधी की छवि दिखती हैं।सोनिया की पुत्री में।

प्रियंका गांधी कुछ करिश्मा कर सकती है। उनके अंदर उनकी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की छवि स्पष्ट झलकती है ।और जब वह लोकसभा में भाषण देती है या किसी जनसभा में स्पीच देती हैं तो उनकी शालीनता और उनकी मुस्कुराहट जनता को प्रभावित करती है। लेकिन प्रियंका गांधी को सोनिया गांधी पता नहीं क्यों आगे नहीं लाना चाहती हैं। हालत यह है कि अब कांग्रेस में कोई दमदार नेता बचा ही नहीं है ।अकेले गांधी परिवार के ऊपर पार्टी कब तक चलेगी सोनिया गांधी को चाहिए कि वह अपने होनहार पुत्र राहुल गांधी का विवाह कर अपने वंश को आगे चलाने का कार्य करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। और राजनीति में अपनी पुत्री प्रियंका गांधी को आगे बढ़ाये प्रियंका गांधी कुछ करिश्मा करने की हिम्मत रखनी है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *