युवा खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी की प्रेरणा हैं – दीपक आर. शेट

आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, दीपक रामचंद्र शेट ने डीईफ्लीमपिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों अभिनव देशवाल एवं शौर्य सैनी को अपने सरकारी निवास (एसडीएम हाउस) पर आमंत्रित किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दोनों खिलाड़ियों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनकी शानदार उपलब्धियों पर शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किये।

उन्होंने कहा कि “अभिनव और शौर्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और रूड़की का मान बढ़ाया है। ये युवा खिलाड़ी आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों के अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।

अंत में दीपक आर. शेट ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी खेल यात्रा में हर संभव सहयोग देगा।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *