कौन सा दिल होता है इनके सीने में?

– अनुराग आर्य

तस्वीर 9 साल के बच्चे की है, जिसके आगे डॉक्टरो की एक टीम झुकी हुई है। 9 साल के इस बच्चे को दिमाग़ का कैंसर था। विदा होने से पहले उसने अपनी माँ को कहा उसे अपने अंग दान करने हैं। उसकी लिवर और किडनी डोनेट हुई, अंग प्रत्यारोपण करने वाली टीम ने उसे सम्मान दिया।

इस उम्र मे स्कूल में सुनी किसी बात को उसने भूला नहीं।
क्या था जो उसके मन मे रह गया?
क्यों इतनी तकलीफ़ों के बाद भी उसे दूसरों की फ़िक्र रह गई
और उसके माँ बाप को उसकी फ़िक्र की परवाह।

उसके जाने के बाद वे मना भी तो कर सकते थे.
कौन हैं ये लोग!
इनके सीने मे कौन सा दिल होता है जो अलग किस्म की बातें उनकी रगों में दौड़ाती हैं?
कौन सी अलहदा रूह है इनमें जो जिस्मों की भीड़ मे अलग तरीके से सोचती हैं?
वैसे आपने कभी किसी लम्हे सोचा है आपने इस मिट्टी को, इस दुनिया को अब तक जीये क्या दिया?
क्या वापस किया?
कितने आंसू पोंछे?
दूसरे की कितनी तकलीफ़ों में खड़े रहे.
रूह चेक की आपने?
टटोला इस जिस्म को कभी उस वास्ते, कितनी है कितनी नहीं?
कितनी देर रहेंगे आप लोगों के ज़ेहन मे जाने के बाद?
और कितने लोगों में?

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *