जन-जागरूकता के लिए साप्ताहिक स्वच्छता अभियान लगातार जारी

नगर पालिका परिषद टिहरी एवं जिला प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र नई टिहरी में हर बुधवार को साप्ताहिक स्वच्छता जन -जागरुकता अभियान लगातार जारी है।उक्त क्रम में आज बुधवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, 8-डी रोड बौराडी पहुंची।इस दौरान उन्होंने लोगों द्वारा किए जा रहे जैविक- अजैविक कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन को चेक किया।

नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि सड़क में कुछ जगह लोगों द्वारा नालियां बंद की गई हैं, जिससे पानी निकासी में समस्या उत्पन्न होती है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधितों को नोटिस देने को कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कूड़ा निस्तारण डंपिंग जोन मोकरी की दीवार ऊंची करने को लेकर जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

आज ई- ब्लाक नई टिहरी, मोलधार नागराजा मंदिर के निकट, पीडब्ल्युडी रोड बौराडी तथा 8-डी रोड बौराडी में सोर्स सेग्रीगेशन को चेक किया गया तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने एवं कूड़े को नियमित रूप से कूड़ा वाहन में ही डालने हेतु जागरूक किया गया।इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी वासुदेव डंगवाल सहित पालिका कर्मचारी, स्वंयसेवी युवा आदि अन्य मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *