ऋषिकुल में विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

रजत जयंती सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योगा आसान कार्यक्रम का किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश भर में रजत जयंती सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।जिसके तहत जनपद हरिद्वार के कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविधालय परिसर एवं ऑडोटोरियम में आयोजित किए जा रहे है,जिसका शुभारंभ आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देशन में रजत जयंती सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है तथा जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक प्रचार प्रसार के लिए स्टॉल लगाए गए है।

जिसके माध्यम से लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है,इसके साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से संचालित महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के भी स्टॉल लगाए गए है,इसके साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है।

 

 

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *