चाइनीज़ मांझे को लेकर कड़े कदम (देर आयद दुरुस्त आयद)

हरिद्वार। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद हरिद्वार में चाइनीज मांझे पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अनेक जगह पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही जारी। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित पीठ बाजार में चाइनीज मांझे के बड़े कारोबारी के गोदाम पर एसडीएम अजयवीर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई।

छापेमारी में घातक चाइनीज मांझे की पचास से अधिक पेटियां बरामद। एसडीएम अजयवीर सिंह ने चाइनीज मांझा रखने वाले सभी दुकानदारों को चाइनीज मांझा न बेचने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास मांझा मिला तो जब्ती के साथ जुर्माने की भी कार्रवाई होगी।

काश! पहले ही जिलाधिकारी के आदेश का सख्ती से पालन किया जाता तो कनखल के एक व्यक्ति को यूं अपनी जान न गंवानी पड़ती। इससे पहले जानवरों के लिए भी यह मांझा घातक साबित हो चुका है।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *