आज दिनांक 23.10.2025 को भोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा समुदाय केंद्र सेक्टर 4 में एक बैठक का आयोजन किया गया

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 23.10.2025 को भोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा समुदाय केंद्र सेक्टर 4 में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भोजपुरी समाज के सैकड़ो पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। भोजपुरी समाज कल्याण समिति के संरक्षक श्री रामयश सिंह पूर्व विधायक एवं एमएलसी हरिद्वार ने उत्तराखंड सरकार से मांग की आगामी 27/10/2025 को होने वाली छठ पूजा, जो की भोजपुरी समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है।

जिसमें बिहार पूर्वांचल तथा यूपी के बहुत बड़े क्षेत्र के रहने वाले लोग जो अब पूरे भारत में रहते हैं उत्तराखंड में भी भोजपुरी समाज के लोगों की संख्या कई लाखों में है। वह इस पर्व को बड़े धूमधाम से मानते हैं। इस पर्व के लिए भोजपुरी समाज के लोग निर्जला व्रत करते हैं तथा संध्याकालीन तथा प्रातः कालीन नदी, तालाबों के ठंडे पानी में कई घंटे खड़े होकर होकर भगवान सूर्य देव की आराधना करते हैं। जिसके लिए वह कई दिनों पहले से इसकी तैयारी में लगे रहते हैं।

इस कारण से भोजपुरी समाज के लोगों के लिए यह पर्व अति महत्वपूर्ण है इसके लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड को एक ज्ञापन देकर भोजपुरी समाज के लोगों ने एकजुट होकर मांग उठाई की आगामी 27/10/2025 को छठ पूजा के उपलक्ष में अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड सरकार द्वारा भी सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा होनी चाहिए ताकि भोजपुरी समाज के लोग इस पर्व को धूमधाम से मना सके।

बैठक में बीके राय जी,विकास सिंह, मनोज माझी, मारकंडेय सिंह, सुशील त्रिपाठी, बी जी शुक्ला,अनीश कुमार, तरुण शुक्ला, उमेश पाठक, अशोक कुमार सिंह सतेंद्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ला, एसपी मौर्य, नेपाल गुप्ता, हरिहर प्रसाद हरीश साहू, दीपक राय, प्रहलाद चौहान, प्रेम शंकर ठाकुर, अनिल यादव, नवीन कुमार, इंद्रजीत यादव ज्ञान प्रकाश सिंह, कमलेश राय, विजय कुमार यादव, विजय कुमार यादव रामचंद्र यादव रूपेश विश्वकर्मा मनोज राय संजय कुमार सिंह आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

भवदीय

मनोज मांझी

महामंत्री

भोजपुरी समाज कल्याण समिति (रजि0) रानीपुर हरिद्वार

  • Related Posts

    सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार

    जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुकदमे में…

    प्रधानाध्यापक ने की छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना

    मंगलवार को स्थित बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ा मुगल के यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहिन बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर राम लखन सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *