एक ही प्रत्याशी के तीन पर्चे कैंसिल

हरिद्वार। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसका इल्ज़ाम उन्होंने विपक्षी पार्टी पर लगाया है। प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने प्रेस वार्ता कर मंगलौर के चेयरमैन पद के उम्मीदवार चौधरी इस्लाम और उनके साथ भरे गए दोनों पर्चों को बड़ी साजिश के तहत निरस्त कर साजिश का इल्ज़ाम लगाया है।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि यह दिन और घटना भुलाई नहीं जा सकती जब एक ही प्रत्याशी के तीनों पर्चे कैंसिल कर दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी के फोन की डिटेल निकलवानी भी जरूरी है, ताकि पता चल सके कि इस बीच किन राजनीतिक दलों के नेताओं के फोन उनके पास आए। किनके इशारे पर इस बड़ी साजिश को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह एक सोची समझी साजिश है, जिसके तहत कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा निरस्त किया गया है।

चौधरी इस्लाम का पर्चा खारिज होने के बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और गड़बड़ी का आरोप लगाया। विधायक काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि मंगलौर उपचुनाव की हार का बदला भाजपा सरकार ने चौधरी इस्लाम का पर्चा खारिज कर लिया है।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *