मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का लोकार्पण किया

इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, योग गुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफार्म जनसंचार का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यम लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो न केवल शासन-प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु का कार्य करता है, बल्कि समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक भास्कर समूह ने सदैव जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि न्यूज़ ऐप के माध्यम से सही और विश्वसनीय समाचारों की उपलब्धता आम नागरिकों तक शीघ्रता से पहुंचेगी, जिससे सूचना तंत्र और अधिक सशक्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डिजिटल क्रांति के नए युग में प्रवेश कर चुका है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर शासन को पूरी तरह पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऐप के डेवलपर्स और दैनिक भास्कर समूह की टीम को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि यह पहल उत्तराखंड समेत पूरे देश में सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता को नई दिशा देगी।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार दैनिक भास्कर समूह के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *