अरूण कुमार ने लगायी न्याय की गुहार

हरिद्वार, 31 दिसम्बर। भूपतवाला स्थित अरबों की जमीन को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए पक्षकार अरूण कुमार के अधिवक्ताओं ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में एडवोकेट अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि उद्योगपति तोष जैन व उनकी पत्नि मोनिका जैन जमीन को खुर्दबुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरूण कुमार व मोनिका जैन वर्ष 2010 के मुकद्मे में राजीनामा भी हुआ था। जिसके द्वारा दोनों पक्षों ने यह भी तय किया था कि संपत्ति को दोनों पक्षों में आधी-आधी कर दी जाएगी। तोष जैन एवं मोनिका जैन की नीयत में खोट आ गया है। इनके द्वारा समस्त जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

एडवोकेट अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि भूमाफियाओं के साथ षड़यंत्र कर जमीन को खुर्दबुर्द करने की नीयत से जमीन को बेचने की बात भी सामने आ रही है। भूमाफिया दबंगई दिखाकर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण भी करना चाहते हैं। जबकि पूर्व में भी पति पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी थी।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जमीन को भूमाफियाओं से बचाया जाए। तोष जैन एवं मोनिका जैन भूमि को अनैतिक तरीके से कब्जाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए प्रशासन उचित कार्रवाई करे।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *