शराब के नशे में चालक ने 96 किमी दौड़ाई बस पांच घंटे खतरे में रहे 22 लोग

कोटद्वार। बीरोंखाल से कोटद्वार की ओर जा रही रोडवेज के बस चालक ने शराब के नशे में वाहन दौड़ा दिया। कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की ओर से बस को रुकवाकर शराबी चालक को मौके पर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने चालक का मेडिकल करवाने के साथ बस को सीज करने की कार्यवाही की। साथ ही बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहन से कोटद्वार रवाना किया।

शनिवार की शाम बीरोखाल से रोडवेज की बस कोटद्वार के लिए लौट रही थी। बस में इस दौरान 22 यात्री सवार थे। बस डेरियाखाल तिराहे से आगे बढ़ी। इस दौरान कोटद्वार से लैसडौन की ओर जा रहे ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी का वाहन बस के सामने आ गया। लेकिन, बस चालक ने ब्रिगेडियर के वाहन को पर्याप्त साइड नहीं दिया, जिस कारण उनके वाहन का पहिया अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली पर उतर गया।

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की ओेर से तत्काल बस को रुकवाया गया व चालक को बस से नीचे उतवाया गया। उन्होंने पाया कि बस चालक जनपद चमोली के अंतर्गत गैरसैण निवासी प्रेम सिंह पुत्र उम्मेेद सिंह शराब के नशे में पाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद बस चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से कोटद्वार भिजवाया गया। पुलिस ने बस चालक का कैंट चिकित्सालय में मेडिकल करवाया। साथ ही बस को सीज कर दिया।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *