75वीं जनपद शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, 1200 से अधिक खिलाड़ी शामिल

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह रावत स्टेडियम, रांसी में हर्षोल्लास के साथ हुआ।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी एवं डी.ए.वी. इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने बताया कि इस वर्ष की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के 15 विकासखंडों से 1200 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

जिला खेल समन्वयक योगम्बर सिंह नेगी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो और योग जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इन खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य अतिथि हिमानी नेगी ने कहा कि खेल भावना से खेलने वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा सफल होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी अपना नाम रोशन करें।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि वे स्वयं भी खिलाड़ी रहे हैं और खेलों का महत्व भलीभांति जानते हैं। उन्होंने घोषणा की कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकासखंड को 5100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आज खो खो मे अंडर 19 बालक वर्ग मे पहला सेमीफाइनल दुगड्डा और पोखड़ा के बीच हुआ। जिसमें दुगड्डा विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल एकेश्वर एवं द्वारीखाल के बीच हुआ। जिसमे द्वारीखाल विजयी रहा। फाइनल मैच कल दुगड्डाऔर द्वारीखाल के बीच खेला जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जयदीप रावत, मृदुला गुजराल एवं भवान सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर रचना सिरस्वाल, बबीता रावत, कमल उप्रेती, भवान सिंह नेगी, हरदीप रावत, रघुराज चौहान, मुकेश कुमार, ऋषि रावत, जयकृत भंडारी, सुरेंद्र रावत, पूरण सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *