कांग्रेस ने जारी की 14 प्रत्याशियों की तीसरी सूची

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के लिए भाजपा-कांग्रेस ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने तीनों निकाय में प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 5 नगर निगम में मेयर, 3 नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष और 6 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।

ऋषिकेश से दीपक और हरिद्वार से अमरेश मेयर प्रत्याशी

कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। जिसमें ऋषिकेश नगर निगम के लिए कांग्रेस ने दीपक जाटव, हरिद्वार से अमरेश बालियान, रुड़की से पूजा गुप्ता, रुद्रपुर सामान्य से मोहन खेड़ा और अल्मोड़ा से भैरव गोस्वामी को उम्मीदवार घोषित किया है।

इसके अलावा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निकाय प्रत्याशियों की तीसरी सूची में नगर पालिका में चंबा से बीना नेगी, टनकपुर से हेमा वर्मा और बागेश्वर सामान्य से गीता रावल को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत के लिए पिरान कलियर से हाजरा बानो, पांडली (नवीन) से शाहरून जबकि रामपुर (नवीन) सीट से शाहजहां, गैरसैंण सामान्य से मोहन भंडारी, गजा सामान्य से वीर सिंह चौहान और लालकुआं ओबीसी से स्मिता मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें पांच नगर निगम के मेयर घोषित किए गए हैं। तीन मेयर की सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित किए जा चुके थे। बाकी अन्य तीन सीटों पर पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। संभावना है कि आज देर शाम तक बाकी अन्य सीटों के लिए भी घोषणा कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *