नाबालिग प्रकरण पर हिंदूवादी संगठनों की आक्रोश रैली, न्याय की उठी मांग

नैनीताल। जिले के रामनगर में कथित लव जिहाद प्रकरण के बाद पूरे इलाके का माहौल गरमा गया है। पिछले सप्ताह घटी इस घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने एक बड़ी जन जागरूकता आक्रोश रैली निकाली। हिंदू संगठनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

रैली के दौरान हिंदूवादी संगठन के नेता मदन जोशी ने  आरोप लगाया कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।  जो रामनगर की शांतिपूर्ण छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले हफ्ते की घटना में एक हिंदू किशोरी को गुमराह किया गया। उसके साथ गलत कृत्य हुआ। इस प्रकरण ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश और देशभर में भी आक्रोश पैदा किया है। हिंदूवादी ने मदन जोशी ने कहा रामनगर के अंदर ऐसे मामले बार-बार देखने को मिल रहे हैं। यह हमारी संस्कृति और समाज पर सीधा हमला है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कठोर कार्रवाई करें। जिससे ऐसे लोगों में डर का माहौल बने और भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न कर सके।

शुक्रवार को निकाली गई इस रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रैली की शुरुआत पीएनजीपीजी महाविद्यालय से हुई. रैली मुख्य बाजार होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर सभा स्थल तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाए। हिंदू संगठनों ने महिलाओं को जागरूक करने का संदेश दिया। हिंदूवादी संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *