योग प्रतियोगिता 3 जनवरी को

स्वदेश बुलेटिन

शिक्षा की देवी गुरु माता शास्त्री बाई फुले की जयंती के पावन अवसर पर गुरु माता की मधुर स्मृति (जन्म दिवस) के अवसर पर दिनांक 3 जनवरी 2025 को सैनी आश्रम आर्य नगर हरिद्वार में बालक बालिकाओं की “योग प्रतियोगिता एवं क्रॉस कंट्री दौड़” प्रतियोगिता का आयोजन निम्न कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

इसमें हरिद्वार जनपद के खिलाड़ी बालक बालिका प्रतिभाग करेंगे। विजेता बालक बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एथलेटिक/कबड्डी/क्रिकेट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने वाली बालिकाओं को “सावित्रीबाई फुले खेल रत्न अवार्ड” देकर सम्मानित किया जाएगा।

हरिद्वार जनपद के अकादमी के कोच मैनेजर टीम कैप्टन और सम्मानित स्पोर्ट्स टीचर से विनम् आग्रह है की शिक्षा की देवी “गुरु माता सावित्रीबाई फुले” की जयंती पर होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भाग दिला कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अनुग्रहित करें
            *कार्यक्रम*
           
दौड़ पंजीकरण-प्रातः7:00बजे से
दौड़ शुभारंभ-प्रातः 8:00 बजे
योग पंजीकरण-प्रातः9:00बजे से
योग शुभारंभ-प्रातः10:00 बजे
समापन व पुरस्कार वितरण
.        शाम 4:00 बजे
        

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *