निक्षय मित्रों ने लिया टीबी मरीजों को गोद, ई-रक्तकोष में हुए पंजीकरण

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवा पर्व का आयोजन किया गया। कुल 225 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से 23 केंद्रों पर लगाए गए इन स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य परिक्षण तथा मौके पर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

मंगलवार को आयोजित इन शिविरों के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया, प्रसव पूर्व जांच, किशोर स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, आंखों और कानों की जांच, टीबी स्क्रीनिंग तथा अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आयोजित इन शिविरों के माध्यम से कुल 1006 ग्रामीणों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ लिया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में 82 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 40 लोगों के एक्सरे किए गए। इसी क्रम में 17 दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरित किए गए, ई-रक्त कोष में पंजीकरण कराया गया तथा 07 निक्षय मित्र बनाए गए जिन्होंने टीबी रोगियों को गोद लिया। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को काउंसलिंग और योजनाओं की जानकारी दी गयी।

शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार प्रदान किया तथा मौके पर दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा इकाइयों की टीमें एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा ।

    आमंत्रण पत्र जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *