भूमिहार ब्राह्मण परिषद का वार्षिक उत्सव संपन्न

हरिद्वार। भूमिहार ब्राह्मण परिषद् भेल को दी जंगल बीट रिजॉर्ट  में अपना वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं, पुरूषों और बच्चों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, अंताक्षरी, और गायन आदि प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ मनोरंजन के कई कार्यक्रम भी किए। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले सभी प्रतियोगियों को समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पूरे दिन सभी ने आनंद पूर्वक व्यतीत किया इस अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण परिषद ने राधेश्याम सिंह को परिषद का नया महासचिव नियुक्त कर पद भार ग्रहण कराया।

नवनियुक्त महासचिव राधेश्याम सिंह ने सभी आभार और धन्यवाद व्यक्त किया और सभी के सहयोग से समाज को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का संकल्प लिया अंत में परिषद् के अध्यक्ष श्री नवीन तिवारी जी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

पिकनिक में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र राय, एस के मिश्रा,  शिवाजी चौधरी, नवीन तिवारी, राजेश शर्मा,  विनोद शर्मा, अमित शाही, प्रवीण राय, सुनील सिंह, प्रभात राय, दुर्गेश राय, हरे राम पांडे, शिव शंकर पांडे, प्रदीप राय, आशुतोष पांडे, चन्द्रमणी राय, मनोज कुमार सिंह,अमृत रंजन, प्रह्लाद शर्मा, पवन शर्मा, मुरारी पांडे, कुन्दन सिंह, प्रमोद राय, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *