पुलिस की अपील: शांति बनाए रखें, कानून का पालन करें

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) तथा UP32NX0777 में सवार कुछ लोग मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चैकिंग अभियान चलाया। 02 वाहन रोक लिए गए जबकि थार वाहन मौके से तेज गति से भाग गया। पीछा कर बैलपड़ाव पुलिस द्वारा उसे रोक लिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि गाड़ियों में हूटर लगाकर तेज गति से दौड़ा जा रहा था।

रोकने पर वाहन सवार 10 लोग गाड़ी से उतरे और पुलिस से बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी वाहन सवार तेज गति से भागने लगे, लेकिन कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन रोक लिए गए, सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत तीनों वाहन सीज कर थाने में खड़ा किया गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूल किया गया और माफ़ीनामा लिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि कानून का उल्लंघन और पुलिस से बदतमीजी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*पुलिस का संदेश

पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कानून का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
तेज गति, हूटर लगाकर रौब झाड़ना और पुलिस से बत्तमीजी करना गंभीर अपराध है।
आम जनता से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *