हरिद्वार रजिस्ट्री दफ्तर का बुरा हाल, उत्तराखण्ड सरकार को सैकड़ो करोड रुपए का स्टांप प्रतिमाह बिकने वाली इस रजिस्ट्री दफ्तर से प्राप्त होता है।में किसी के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है मौजूद, महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बना हुआ है यह रजिस्ट्री दफ्तरहै।

बाथरूम जाने तक के लिए नहीं है कोई स्थान ।

हरिद्वार तहसील में स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में जहां प्रतिमाह करोड़ों रुपए की रजिस्ट्री होती है, और सैकड़ो करोड़ का स्टाम्प प्रतिमाह बिकने के बाद यह पैसा राज्य सरकार के खाते में चला जाता है। लेकिन इस रजिस्ट्री दफ्तर पर जहां करोड़ों रुपए रोज का लेनदेन होता है वहां बाथरूम जाने तक के लिए लोग परेशान है। गंदगी का आलम यह रहता है की यहां कोई सफाई करने वाला भी नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत यहां उन महिलाओं को होती है जो यहां रजिस्ट्री करने के लिए आती है ।लेकिन इस ओर किसी को देखने की आवश्यकता नहीं है ।

साथ ही रजिस्ट्री दफ्तर पर बैठने वाले वकील हो या कातिब हो इनकी भी अच्छी खासी कमाई इस रजिस्ट्री दफ्तर से होती है। लेकिन इनको भी इस और देखने का समय नहीं है, कि एक बाथरूम ही साफ सुथरा बनवा दिया जाए ।जिससे यहां आने वाले लोगों को जिनमे खासकर महिलाएं भी होती हैं। उनको कोई परेशानी ना हो। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से अनुरोध है ।कि वह इस और ध्यान देकर यहां एक बाथरूम की व्यवस्था कर दें जिससे यहां आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो जिसमें खासकर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं उम्मीद है कि जिलाधिकारी इस ओर ध्यान दे कर इस समस्या का निदान करेंगें।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *