अलकनंदा नदी में तेज बहाव, प्रशासन ने लिया यातायात रोकने का फैसला

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में हो रही भारी बारिश के कारण पौड़ी जिले की सीमा में अलकनंदा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। कलियासौड़ से करीब एक किलोमीटर आगे मिनी गोवा बीच पर नदी का पानी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया, जिससे सड़क जलमग्न हो गयी है।

सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है। श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों को फरासू के पास सुरक्षित स्थान पर रोका जा रहा है, जबकि कुछ वाहनों को कलियासौड़ पुलिस चौकी पर रोककर रखा गया है।

श्रीनगर क्षेत्र में भी अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। धारी देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित दुकानों तक पानी पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर और दुकानों को बंद करा दिया गया है।

जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *