एकेश्वर ब्लॉक में आधार कैंप, दो दिन में 110 लोगों को मिला लाभ

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एकेश्वर ब्लॉक में शुक्रवार और शनिवार को विशेष आधार कैंप आयोजित किया गया। इस पहल से ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध करायी गयीं। पहले दिन अधिक संख्या में आवेदन होने के कारण दूसरे दिन भी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 110 ग्रामीणों ने आधार सेवाओं का लाभ लिया।

बीते दिनों तहसील दिवस चौबट्टाखाल के दौरान ग्रामीणों ने आधार सेवाओं की कमी और कार्ड बनाने में आ रही कठिनाई की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी को तत्काल एकेश्वर ब्लॉक में कैंप लगाने के निर्देश दिए।

कैंप के पहले दिन शुक्रवार को 67 और दूसरे दिन शनिवार को 43 लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए और अपडेट भी किए गए। इस प्रकार दो दिनों में कुल 110 ग्रामीणों को आधार संबंधी सुविधा मिली।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध हों और किसी को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता को समय पर सेवा मिल सके।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें आधार अपडेट कराने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ा। उन्होंने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई से उनकी बड़ी समस्या का समाधान हुआ।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *