स्मैक तस्करी में पंजाब के दो युवक धराए

पुलिस ने 47.24 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तीन साल में पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। दोनों को युवकों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि बागेश्वर पुलिस ने रविवार को जिले की अब तक की सबसे बड़ी स्मैक बरामदगी की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचते हुए उनके कब्जे से 47.24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।

एसओजी टीम जिले के द्वारिकाछीना-अमसरकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले हैं, जिसमें 19 वर्ष सावनप्रीत सिंह पुत्र कलदीप सिंह, निवासी नसेरा पनुवा, तरनतारन, पंजाब। इनके पास से 24.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। और 18 वर्ष हरगुरजीत सिंह, पुत्र बुटा सिंह, निवासी मकान नंबर 02, जसवंत सिंह मोहल्ला, नुरदी अड्डा, तरनतारन, पंजाब। इनके पास से 22.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

कानूनी कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। यहां दोनों के खिलाफ धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इधर आईजी रेंज ने स्मैक पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम के रूप में देने की घोषण की है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *