दीवान सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई समारोह संपन्न

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में वाहन चालक के पद में स्थायी रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे श्री दीवान सिंह को सेवानिवृत्त होने पर आज दिनांक 31 जुलाई गुरूवार को भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई समारोह में डॉ0 आर0जी0 नौटियाल प्रभारी प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी ने कहा कि ग्राम फतेहपुर हल्द्वानी निवासी श्री दीवान सिंह 19 सितंबर 1996 से संस्थान में नियोजन के दौरान अत्यंत कर्मठ, निष्ठावान तथा ईमानदार कर्मचारी रहे।

श्री दीवान सिंह ने संस्थान में वाहन चालक के रूप में कार्य करते हुए सेवाभाव, समर्पण और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उनके कार्यकाल के ये लम्बे वर्ष केवल समय की गणना नही बल्कि संस्थान की यात्रा के अनमोल हिस्से है।

श्री दीवान सिंह के साथ काम करना हम सभी के लिए प्रेरणादायी और अविस्मणीय अनुभव रहा है। उन्होंने हमेशा संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सभी का साथ निभाया।

विदाई समारोह में चिकित्सा अधीक्षक डा0 जी0एस0 तितियाल ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्रगति में श्री दीवन सिंह के योगदान को भुलाया नही जा सकता। हम उनके स्वस्थ, समृद्व और खुशहाल भविष्य की कामना करते है।

विदाई कार्यक्रम में डॉ0 आर0जी0 नौटियाल प्रभारी प्राचार्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 जी0एस0 तितियाल, पारितोष पंत, डा0 आनन्द बल्लभ ओली, पुनीत अग्रवाल, गजेन्द्र सिंह भंडारी, पंकज बोरा, रवि पाल, आलोक उप्रेती, गजेन्द्र दरम्वाल आदि ने श्री दीवान सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *