पुलिस पर फायर कर भागा आरोपी, जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया

पानी लगाने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को बीती रात सितारगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसका इलाज सितारगंज अस्पताल में चल रहा है। टीम ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी लगाने के दौरान हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को बीती रात सितारगंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।  29 जुलाई की शाम को सुरजीत सिंह निवासी ग्राम सैजनी थाना सितारगंज उधम सिंह नगर खेत में पानी लगाने गया हुआ था। तभी वहां पर गांव का ही रहने वाला हरजीत सिंह भी खेत में पहुंचा और सुरजीत सिंह के साथ विवाद कर गाली गलौज करने लगा।

विवाद इतना बड़ा की आरोपी हरजीत सिंह ने अवैध तमंचे से सुरजीत पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सुरजीत को सितारगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद से आरोपी हरजीत फरार चल रहा था। सितारगंज पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। बीती देर रात मुखबिर द्वारा सूचना दी कि हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी हरजीत बाइक से जंगल वाली सड़क गोठा से बसघर होते हुए हाईवे की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर चेकिंग अभियान चलाया गया।तभी टीम को एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी द्वारा बाइक को पहले ही रोक कर पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी के पैर पर गोली लगी। सूचना पर एसएसपी अस्पताल पहुंचे और अधीनस्थों से जानकारी ली। टीम ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ सितारगंज कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *