समर्पण का उदाहरण: महंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 22 जुलाई। जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और कांवड मेले में प्रशासन का सहयोग किए जाने पर आभार जताया। चरण पादुका मंदिर में भेंटवार्ता के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जिला सूचना अधिकारी को आशीर्वाद प्रदान किया।

जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का सेवा भाव प्रशंसनीय है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज विशाल कांवड़ मेले को संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने के साथ जल लेने आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का भी संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र्रपुरी महाराज युवा वर्ग का मार्गदर्शन करने में भी उल्लेखनीय योगदान देते हैं।

जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नदीम अहमद युवा अधिकारी हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *