हरकी पैड़ी और बैरागी कैंप में कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2025 अब अपने अंतिम चरण में आ पहुंचा है। सावन शिवरात्रि को मात्र 2 दिन रह गए हैं। ऐसे में अब बाइक और स्कूटी पर डाक कावंड़ लेने आने कांवड़िए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गंगा जल भरकर अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना होने शुरू हो गए हैं। सोमवा को भी भारी बारिश के बीच लाखों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे। जिससे पूरी धर्मनगरी भगवामय नजर आई।

हरिद्वार में हर तरफ चाहे बैरागी कैंप पार्किंग हो या फिर हरकी पैड़ी के आसपास की दोपहिया पार्किंग, सभी पार्किंग लगभग फुल हुई। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास है कि हरकी पैड़ी के आसपास वाली पार्किंग 23 जुलाई को खाली हो जाए और 31 जुलाई तक पूरे मेला क्षेत्र की सफाई भी हो जाए। अगर आज के ट्रैफिक प्लान की बात करें तो इस बार डाक कांवड़ के कारण शहर में किसी प्रकार का कोई जाम नहीं दिखाई दिया है।

कांवड़ यात्रियों को शहर से अलग रखा गया. ताकि, शहर वासियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। जिला प्रशासन के अनुमान के अनुसार अभी तक साढ़े 3 करोड़ कांवड़िए अभी तक कांवड़ उठा चुके हैं। यह सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में आखिरी दो दिन हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण रहते हैं।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *