रानीपोखरी से ऋषिकेश आते वक्त ट्रक हुआ अनियंत्रित, श्रद्धालु घायल

कांवड यात्रियों के ट्रक पलटने से 11 कांवड यात्री घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनका उपचार जारी है।

आज प्रातः कांवड यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक, जो रानी पोखरी से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, नटराज चौक से लगभग 3कृ4 किलोमीटर पहले रानीपोखरी की तरफ काली माता मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने की सूचना कन्ट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश तथा थाना रानीपोखरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर घायल कांवड यात्रियों को उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल पहुँचाया गया।

मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुया कि ट्रक जिसमें कुल 28 कावड़ यात्री सवार थे, रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर काली मन्दिर के पास अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक सवार 11 कांवड़ियों को हल्की चोटें आयी है। शेष लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। घायलों ने अपने नाम सनी पुत्र ओमप्रकाश, शेखर पुत्र राजेंद्र, प्रवीण पुत्र सतपाल, तरसेन पुत्र रंजीत, रवि पुत्र गुरुविन्दर, रोहित पुत्र सुभाष, वंश पुत्र सिकंदर, विक्रम पुत्र जसपाल,सावन पुत्र सुमेर चंद, रजत पुत्र भगवान दास, नितिन सभी निवासी ग्राम सीमन, जिला कैथल, हरियाणा बताया।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *