जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दी शुभकामनाएं

जागेश्वर धाम में बुधवार को प्रसिद्ध श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक उल्लास देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रीय लोग मेले में शामिल हुए। मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आगमन प्रस्तावित था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे जागेश्वर नहीं पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को श्रावणी मेले और हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी श्रद्धालुओं को श्रावणी मेले की बधाई देते हुए जागेश्वर धाम की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। मेले के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी छटा बिखरी, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, कार्यवाहक प्रबंधक बरखा जलाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *