अल्मोड़ा में हरेला पर रोपे गए 25 हजार पौधे

उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर बुधवार को अल्मोड़ा जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जनपदभर में लगभग 25 हजार पौधे रोपे गए। मुख्य कार्यक्रम आरतोला जागेश्वर में आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री और अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी संजय कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक और क्षेत्रीय लोगों ने भागीदारी निभाई।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में भागीदारी की अपील की। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी लोगों से प्रकृति से जुड़ने, इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने को कहा। जनपदभर में आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों और आम जनता ने बढ़चढ़कर सहभागिता की। 10 हजार पौधे वन विभाग, 9 हजार उद्यान विभाग और 6 हजार पौधे ग्राम्य विकास विभाग की ओर से रोपे गए। इसके साथ ही सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *