बालकों में डीएवी चमका, बालिकाओं में आचार्यकुलम ने बटोरी सराहना

शिवडेल पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने आचार्यकुलम को 55-16 के भारी अंतर से हराया। बालिका वर्ग में आचार्यकुलम ने डीएवी को 42-32 से शिकस्त दी। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीएवी ने पहले क्वार्टर से ही आक्रामक शुरुआत की और आचार्यकुलम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

एक के बाद एक सटीक पास और दमदार अटैक से डीएवी ने स्कोर को तेजी से बढ़ाया और मैच 55-16 के भारी अंतर से अपने नाम किया। बालिका वर्ग के मुकाबला में डीएवी और आचार्यकुलम की टीमों के बीच पहले हाफ तक मुकाबला बराबरी पर चलता रहा। तीसरे क्वार्टर में आचार्यकुलम की टीम ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के अंतिम मिनटों में डीएवी की वापसी की कोशिश नाकाम रही और आचार्यकुलम ने 42-32 से जीत दर्ज की।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *