बुलेट सवार पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में आए, सांड की मौत

देहात कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। पकड़ी गांव के पास गश्त पर निकले प्रतापगंज पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी बुलेट मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक साड़ आ गया। बुलेट सवार पुलिस कर्मी साड़ से टकरा कर पलट गए।

इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने साड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिसकर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा घूम रहे मवेशी आए दिन इस तरह की दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *