अठूरवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, विकास पर रहा ज़ोर

नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला की बैठक बुधवार को अठूरवाला में आयोजित हुई, जिसमें कार्यकारिणी विस्तार कर मोइन खान और रोहित नेगी को महासचिव बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी गठित की गई।

जिसमे संतोष तोमर और मनोज चमोली कों उपाध्यक्ष, मोईन खान और रोहित नेगी को महासचिव, रेनू सैनी, हरजीत कौर, जसवंत नेगी, रविन्द्र जिंगवान, मनोज नेगी को सचिव, संजीव भट्ट को अठुरवाला मंडल अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश काला को मंडल उपाध्यक्ष, आशीष मनवाल को जौलीग्रांट मंडल अध्यक्ष, वसुंधरा नैनवाल को वार्ड नंबर 18 का अध्यक्ष, ममता कोठियाल को वार्ड संख्या 17 का अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यह सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी का आगे भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और शीघ्र ही बीएलए और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर रश्मि देवराड़ी, जसवंत सिंह गुसाईं, प्रवीण सैनी, शांति प्रसाद भट्ट, गंभीर सिंह जयदा, बालू सजवान, राहुल आर्य, सोहेल अली, साहिल अली, शाकिब अली, मुकेश चमोली आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *