शानदार makeover के बाद देहरादून का घंटाघर फिर से चमका

जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है मा० सीएम की प्ररेणा से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य गतिमान है। जिसके अन्तर्गत देहरादून  की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिव्य-भव्य स्वरूप में दिखने लगा है।

डीएम की निरंतर मॉनिटिरिंग से जहां कार्यों में तेजी आई वहीं विकास योजनाएं कम समय में धरातल पर उतर रही हैं। जिलाधिकारी येनकेन बजट का प्रबन्ध करते हुए भी कार्यों को धरातल पर उतारकर मूर्तरूप देने में जुटा है।, जिनकी उनके द्वारा निरंतर मॉनिटिरिंग की जा रही है। वर्तमान में जिला प्रशासन की कार्यशैली बदली-बदली है, जिला प्रशासन जहां जनमानस के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर सजग है। वहीं अपने स्वच्छ प्रशासन की अपनी छवि पर कमिटमेट है। वर्तमान में जिला प्रशासन के कमिटमेंट योजनाओं की पूर्ण गांरटी बनकर उभर रहे, इसका ताजा उदाहरण पिछले कुछ महीनों में जनहित में लिए गए बड़े-बडे़ निर्णय है।

शहर के घंटाघर चौक को आधुनिक एवं यातायात हेतु सुगम बनाया जा रहा है, जिलाधिकारी ने चार्ज संभालते देहरादून में सुगम सुविधा एवं यातायात के लिए निरंतर प्रयास एवं मंथन से शहर के चौक चौराहों का पारम्परितक एवं पौराणिक शैली सौन्दर्गीकरण के विकसित किए जाने की कार्य योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप शहर के घंटाघर सहित अन्य चौक चौराहों को सौन्दर्याकृत बनाने का कार्य गतिमान है।

घंटाघर के सुधारीकरण कार्यों से जहां यातायात संचालन में मदद मिलेगी वहीं, घंटाघर अपने भव्य स्वरूप से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करेगा तथा चौराहों पर राज्य की लोक पारम्परिक शैली में विकसित छवि पर्यटकों में राज्य के लोक संस्कृति एवं परम्परा के दर्शन कराएगी। डीएम ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण सुधार, एवं घंटाघर के कार्यों का डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही तैयार कर लिया था जिसके लिए  निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। डीएम ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ कर बजट का प्रबंधन करते हुए कार्य प्रारम्भकरवा दिए हैं,  निर्माण के साथ योजना का रखरखाव भी शामिल है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *