नदी परियोजना की आड़ में खनन, ग्रामीणों में असंतोष

खोह नदी पर काशीरामपुर तल्ला में रिवर चैनलाइजेशन के नाम पर किए गए अनियमित खनन पर स्थानीय निवासियों ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि अनियमित खनन के कारण खोह नदी का रूख उनके आवासों की ओर हो गया है और नदी में आई बाढ़ के कारण उनके घरों की ओर की लगभग 15 मीटर भूमि का कटाव हो गया है।

इस संबध में स्थानीय लोगों ने पार्षद सूरज कांती के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासन की ओर से नदी में करवाये गए चैनलाइजेशन कार्य में खननकारियों द्वारा अनियमितताएं बरती गई हैं। नदी के दोनों किनारों पर तो खनन कर दिया गया लेकिन बीच में पत्थरों का ढ़ेर लगा दिया गया।

परिणामस्वरूप नदी का रूख बदल गया और लोगों के घरों की ओर के लिए लगभग 15 मीटर भूमि का कटाव हो गया। कहा कि इस कारण लगभग 10 परिवारों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ज्ञापन में उन्होंने नदी के पानी के लिए बीच में रास्ता बनाने और खननकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष चौहान, आनंद सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह रावत, लता देवी, रीना देवी, गंगाराम, सागर सिंह और दाताराम आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *