मानसून के दौरान जलभराव ने प्रशासन की तैयारियों को सवालों के घेरे में डाला

स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद भी देहरादून के हालत सुधरने का नाम नही ले रहे है। मानसून का सीजन शुरू होते ही सड़कों पर हो रहे जलभराव ने प्रशासन के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दुर्भर हो रहा है।
बरसात का मौसम शुरू होते ही स्मार्ट सिटी राजधानी देहरादून की सड़कों पर जल भराव शुरू हो गया है, जिससे दूनवासी परेशान होने लगे है। हांलाकि मानसूनी सीजन शुरू होने से पूर्व आलाधिकारियों ने खासे दावे किये गये थे लेकिन उनके इन दावों की हवा अब बरसाती मौसम में निकलते दिखायी दे रही है।

यूं तो राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन इस स्मार्ट सिटी का हाल एक बरसात होते ही दिखायी देने लगता है। जब सड़कों पर गढ्ढे ही नहीं जल भराव भी शुरू हो जाता है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बरसाती सीजन शुरू होने से पूर्व अधिकारियों द्वारा खासे दावे किये जाते है। लेकिन इन दावों की पोल एक बरसात में ही सामने आ जाती है।

ऐसा ही एक नजारा आज रायपुर रोड स्थित सहस्त्रधारा क्रांसिंग में सामने आया है। यहंा बरसात होने के चलते सड़क पर जल भराव हो गया। जिसके कारण दुपहिया वाहन व पैदल चलने वाले लोगों को वहंा से निकलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। देखना होगा कि दून प्रशासन के आलाधिकारी इसका कब तक संज्ञान लेते है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *