हिस्ट्रीशीटर की रिहाई के बाद फरारी, तीन वाहन सीज, भाई हिरासत में

हरिद्वार। रुड़की शहर में जेल के बाहर आतिशबाजी और हूटर बजाते हुए अपने समर्थकों के साथ रवाना होने वाले तथाकथित विधायक प्रतिनिधि अनीस के मामले पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अनीस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अनीस के भाई को हिरासत में ले लिया है। जबकि अनीस की कार समेत कई कारों को जब्त कर लिया है। मामले में अनीस फरार चल रहा है।

21 जून को जमीन धोखाधड़ी के मामले में रुड़की जेल में बंद अनीस जमानत पर बाहर आया। इस दौरान जेल के बाहर खड़े उसके 40 से 50 समर्थकों ने फूल मालाओं से उसका स्वागत करते हुए आतिशबाजी की। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि की नेम प्लेट लगी लग्जरी कार से हूटर बजाते हुए वाहनों के काफिले के साथ रवाना हो गया।

ये पूरा घटनाक्रम जेल के बाहर घटा। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी पैदा हुई। लोगों ने इस पूरे घटना का वीडियो बनाकर और सोशल मीडिया के जरिए जमकर शेयर किया। पुलिस तक वीडियो पहुंचा तो पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार को अनीस समेत 40 से 50 समर्थकों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के आरोप में कोतवाली गंगनहर में धारा  मुकदमा दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *