शातिर अपराधी रामकुमार उर्फ चेयरमैन, सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार !

उधमसिंहनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज बैंक गबन मामले में अप्रतिम साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए इंडसइंड बैंक, रुद्रपुर शाखा से 29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य अभियुक्त रामकुमार उर्फ चेयरमैन को हरियाणा के सोनीपत जिले से गिरफ्तार किया है। रामकुमार ने अपने संगठित अपराधी गिरोह के साथ मिलकर फर्जी चेकों का उपयोग कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और भूमि अधिग्रहण अधिकारी (CALA) के बैंक खातों से विभिन्न राज्यों में 29 करोड़ से अधिक रुपये की अवैध निकासी की। इस गिरोह की योजना लगभग 300 करोड़ रुपये की और धोखाधड़ी करने की थी, किंतु उधम सिंह नगर पुलिस की त्वरित और सजग कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

गिरफ्तारी में अहम कड़ी यह रही कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने की योजना बना रहा है, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी रामकुमार कोई सामान्य अपराधी नहीं है। वह दिल्ली और हरियाणा में हत्या, लूट, धोखाधड़ी आदि के 18 से अधिक मामलों में वांछित है। वह पूर्व में अपने गांव की सहकारी समिति का चेयरमैन रह चुका है और एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। आरोपी महंगी जीवनशैली, अवैध संबंधों व अय्याशी का आदी है, और अक्सर ठिकाने बदलता रहता था। रामकुमार लगातार पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। *पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि वह सरोगेसी के जरिए पिता बनने का प्रयास कर रहा है, तो इसी सूचना के आधार पर जाँच को आगे बढ़ाया गया। अंततः पुलिस ने उसे हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र से सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *