गंगा दशहरे पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा पर गुरुवार को हरकी पैड़ी समेत तमाम घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा तटों पर स्नान के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और दिनभर यह सिलसिला जारी रहा। मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टरों में बांटकर पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे।

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी के उपलक्ष्य में हर साल यह पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मां गंगा के साथ भगवान शिव की पूजा, पितरों को तर्पण, दीपदान और दान पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *