बस और कार की टक्कर में छह घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार दोपहर देवप्रयाग के पास बस और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों के घायल हो गए।   जानकारी के अनुसार टैक्सी कार को रुद्रप्रयाग निवासी भजनलाल पुत्र पंचमूला चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार चालक अचानक गलत दिशा में वाहन मोड़ बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी कार एकदम से रॉन्ग साइड में आ गई, जिससे सामने से आ रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई।

आर्टिगा टैक्सी में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो इस टक्कर में घायल हो गए। घायलों में दो यात्रियों को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल पुलिस की मदद से देवप्रयाग स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। घायलों की पहचान दिल्ली निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सदस्यों के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड घूमने आए हुए थे।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटवा दिया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल भर्ती किया गया है। वहीं, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *