केदारनाथ-बदरीनाथ पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सुबह 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचने पर बीकेटीसी और श्रीकेदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पूजा उपरांत मंदिर समिति के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला और विभूति भेंट स्वरूप दी।

डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और अपनी यात्रा को “भावविभोर करने वाला अनुभव” बताया।

बाद में सीएम रेखा गुप्ता ने बदरीनाथ धाम में भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पहले रविवार को वे हरिद्वार पहुंचीं, जहां उन्होंने पति के साथ हर की पैड़ी पर गंगा स्नान किया। गंगा सभा द्वारा स्वागत के दौरान उन्होंने कहा, “सरकार के 100 दिन पूरे कर पुण्य भूमि हरिद्वार आई हूं। मां गंगा से प्रार्थना की है कि भारत विकसित बने और दिल्ली अग्रणी भूमिका निभाए।”

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *