मोबाईल फोन धोखाधड़ी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार,कई नकली फोन बरामद

बद्रीनाथ धाम में एक बड़े मोबाइल फोन धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 नकली मोबाइल फोन तथा फर्जी बिल बरामद किए गये हैं। गिरफ्तार आरोपी लोगों को अपनी मजबूरी बताकर नकली या छेड़छाड़ किए हुए मोबाइल फोन ऊंचे दामों में बेचते थे।

जानकारी के अनुसार बीते रोज माणा बद्रीनाथ निवासी शशांक बिष्ट ने थाना श्री बद्रीनाथ में तहरीर देकर बताया गया था कि बीती 27 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी मजबूरी बताते हुए एक ओप्पो मोबाइल फोन 11हजार रूपये में बेचा था और इसका बिल भी दिया था। अगले दिन फोन चलाने में दिक्कत होने पर जब फोन चेक किया गया तो पाया गया कि फोन का नंबर और कंपनी फोन पर अंकित जानकारी से अलग थी। इस प्रकार उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी।

मामले मेे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जांच के बाद पुलिस ने बीती देर शाम आईएसबीटी बद्रीनाथ क्षेत्र से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जय सिंह पंवार पुत्र पवन सिंह (उम्र 35 वर्ष), आकाश पंवार पुत्र सावन पंवार (उम्र 24 वर्ष), करन पंवार पुत्र रमेश पंवार (उम्र 31 वर्ष), सनी पंवार पुत्र कैलाश पंवार (उम्र 34 वर्ष), विकास पंवार पुत्र सावन पंवार (उम्र 22 वर्ष) व रामू मोहन पुत्र मोहन (उम्र 33 वर्ष) के रूप में की गयी है। ये सभी आरोपी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोर गांव के निवासी हैं। गिरफ्तारा आरोपियों के पास से पुलिस ने मौके पर 14 नकली मोबाइल फोन और फर्र्जी बिल बरामद किए हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *