भाकुनी को प्रमोशन, 56 और दरोगा बने इंस्पेक्टर”

उत्तराखंड पुलिस में 57 उपनिरीक्षकों को मिली पदोन्नति, नीरज भाकुनी समेत कई अफसर बने इंस्पेक्टर

 

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए 57 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (निरीक्षक नागरिक पुलिस) पद पर प्रमोट किया है। यह पदोन्नति चयन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 तथा 2024 में किए गए संशोधनों के अनुसार दी गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह निर्णय विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया।

 

 

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में राज्य के विभिन्न जिलों – जैसे उत्तरकाशी, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, चमोली, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, रुद्रप्रयाग के अलावा जीआरपी, साइबर थाना और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी शामिल हैं।

 

नैनीताल से भी कई अफसरों को पदोन्नति मिली है।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी अब इंस्पेक्टर बन गए हैं। उनके साथ विजय सिंह, गणेश सिंह, रजत सिंह कसाना, और प्रकाश सिंह मेहरा को भी इंस्पेक्टर पद पर तरक्की दी गई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *