बेटे ने निभाई कलयुगी क्रूरता, कर दी पिता की हत्या

थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हस्तमौली बस्ती निवासी सौरभ पुत्र मलखान द्वारा 24.05.2025 की रात्रि में 112 नंबर पर सूचना दी गई कि उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर मौका मुआयना किया गया। मौके पर एक व्यक्ति मलखान पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र सिंह मृत अवस्था में पाया गया, जिसके सीने में गोली मारी गई थी। घटनास्थल पर कोई कैमरा या डिजिटल साक्ष्य न होने के कारण केस को मैन्युअल पुलिसिंग के माध्यम से हल करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस की टीम ने मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई तो ज्ञात हुआ कि मृतक मलखान एक साधारण जीवन जीता था, जिसे शराब पीने की लत थी। उसका बड़ा पुत्र सूरज घर पर ही रहता था और अधिकतर समय मोबाइल में पबजी, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर व्यर्थ करता था। मृतक का पुत्र सूरज लड़कियों से भी फोन पर बातें किया करता था,जिस पर मृतक मलखान को आपत्ति थी। मृतक द्वारा अपने पुत्र को समय बर्बाद न करने के लिए अक्सर टोका-टोकी की जाती थी। अभियुक्त द्वारा बताया कि मेरे पिता खुद तो कुछ काम धंधा करते नहीं थे, मेरी मां दिहाड़ी मजदूरी पर जाती थी, मेरे पिता मेरी मां पर बोझ बनते जा रहे थे। जिस कारण मृतक का उसके बड़े पुत्र सूरज से लगातार विवाद हो रहा था।

घटना के दिन भी मृतक और उसके पुत्र सूरज के बीच मामूली विवाद हुआ था। जैसे ही मलखान चारपाई पर सोया, उसके पुत्र सूरज ने सीने में गोली मार दी और फिर चुपचाप अपने बिस्तर पर लेट गया। घर पर मृतक की पत्नी और छोटा पुत्र भी थे, जो गहरी नींद में सो रहे थे। गोली की आवाज से हल्की सी हलचल हुई परंतु कोई स्पष्ट स्थिति न पाकर पुनः सो गए। प्रातः 4:00 बजे जब मृतक की पत्नी ने पति को उठाया तो खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया, और शोर मचाया।

मासूम बनने की कोशिश में छिपा अपराधी

बेटे सूरज ने भी मगरमच्छ के आंसू बहाकर मातम में भाग लिया, परंतु हरिद्वार पुलिस की सूक्ष्म दृष्टि ने उसकी हरकतों में संदेह देखा। जब पुलिस ने सघन पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने पिता की रोज-रोज की डांट से परेशान था, इसी कारण उसने अपने पास मौजूद 12 बोर के तमंचे से हत्या कर दी और हत्या के बाद तमंचे को पास ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।

बरामदगी एवं कानूनी कार्यवाही-

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया। इस पर संबंधित धाराओं में मुकदमे में बढ़ोतरी की गई और अभियुक्त सूरज को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
सूरज पुत्र मलखान निवासी ग्राम हस्तमौली बस्ती थाना खानपुर हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह
  2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल
  3. उ0नि0 समीप पाण्डेय (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)
  4. उ0नि0 उपेन्द्र सिंह
  5. उ0नि0 भजराम चौहान
  6. म0उ0नि0 कल्पना शर्मा
  7. हे0का0 भीम सिंह
  8. का0 अरविन्द रावत
  9. का0 त्रिपेन सिंह
  10. का0 अशोक
  11. का0 दीपक भारती
  • Related Posts

    जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ बडे उत्साह के साथ किया गया।

    “श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी ” हरिद्वार द्वारा श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर बी.एच.ई.एल. सेक्टर-4, हरिद्वार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई 2026 से 7…

    पूर्व मुख्यमंत्री/मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *