एम्स की डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में सुनाई दे रही है। उत्तराखंड में भी दो ऐसे मरीजों में कोराेना वायरस की पुष्टि हुई है, जो बाहर से आए थे।

इसमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लाैटी थी। महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लाैटी है।

बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आई है दोनों महिलाएं।कोरोना पॉजिटिव दोनों महिलाओं में एक एम्स ऋषिकेश में है डॉक्टर,दूसरी महिला धार्मिक प्रवचन सुनने आई है ऋषिकेश।

दोनों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर जांच कराई गई।गुजरात से आई महिला पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित,उन्हें एम्स में एडमिट किया गया है।

 इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मरीजों में इस तरह के लक्षण मिलने पर उनकी आवश्यक रूप से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।
  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *