जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से की जांच

पिथौरागढ़।*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से की जांच*

शासन के निर्देशों पर दिनांक 01 मई 2025 से समस्त सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थित अनिवार्य रूप से दर्ज करने के क्रम में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा आज प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक कार्यालय में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से जांच की। *उन्होंने स्वयं भी बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थित दर्ज की।*

जिलाधिकारी ने कार्यालय में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित रहें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शिता और प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए तथा कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है, और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने और विकास कार्यों को गति देने में सहयोग करने की अपेक्षा की।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मंगलौर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से ढूंढ निकाला लापता किशोर, परिजनों के छलके आंसू

    कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए करीब डेढ़ माह से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद…

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने चार को दबोचा

    पिरान कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला कलियर मोहल्ले का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *