मुख्यमंत्री धामी ने जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत आस्था पथ मुनि की रेती में आज तक द्वारा आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत आस्था पथ मुनि की रेती में आज तक द्वारा आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चर्चा के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की लाइफलाइन है। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्य, बाबा केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य एवं ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्य तेजी से हो रहे हैं। चमोली के सीमांत गांव माणा पहुंचकर उन्होंने हर सीमांत गांव को देश का पहले गांव की संज्ञा दी। माणा से ही उन्होंने पर्यटकों से अपील की थी कि वे अपने खर्चे के 05 प्रतिशत से स्थानीय उत्पादों को खरीदें। केदारनाथ में रात्रि प्रवास करने वाले मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है, ताकि सालभर श्रद्धालु और पर्यटक यहां आ सकें। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी आगमन पर शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर स्थल अपने आप में एक डेस्टिनेशन है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों पर किए गए हमले को कायराना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना इसका जवाब अवश्य देगी।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह मां गंगा सभी को जल, जीवन ओर समृद्धि प्रदान करती है, उसी तरह यह कानून भी सभी के लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून भी लाया गया है, जिसके बाद राज्य में तीन साल में लगभग 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा चारधाम यात्रा आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा है, इसका मूल स्वरूप को बनाए रखे। उन्होंने सभी से यात्रा के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम होने का आश्वासन देते हुए श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में यहां आने के लिए आमंत्रित किया।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *