प्रमोद गिरि बने अध्यक्ष, महावीर नेगी महामंत्री, कोषाध्यक्ष का पदभार रितेश तिवारी को

***उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार की नई कार्यकारिणी गठित

हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन जिला ईकाई हरिद्वार का विवेक विहार स्थित जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं महामंत्री आवेश अंसारी के संचालन में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान वार्षिक चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर प्रमोद गिरि महामंत्री महावीर नेगी एवं कोषाध्यक्ष रितेश तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया।जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष पद पर प्रमोद गिरि के नाम का प्रस्ताव रखा एवं महामंत्री के लिए आवेश अंसानी ने महावीर नेगी का और कोषाध्यक्ष के लिए रूपेश वालिया ने रितेश कुमार तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार ईकाई के वरिष्ठ मार्गदर्शक अश्वनी अरोड़ा,मुदित अग्रवाल,डॉ विशाल गर्ग,रुपेश वालिया, पंकज कौशिक,विकास चौहान,आनंद गोस्वामी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद गिरि महामंत्री महावीर नेगी, एवं कोषाध्यक्ष रितेश तिवारी को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।इस मौके पर अश्विनी अरोड़ा, मनीष कुमार,वासुदेव राजपूत, परवीन कुमार ,एस.अली, कुलदीप, चंद्रशेखर गोस्वामी, रूपेश वालिया, विकास चौहान, दीपक मौर्य ,दिनेश शर्मा, विशाल गोस्वामी, आर.अहमद, नौशाद खान,मनीषा सूरी,विजय कुमार बंसल ने उपस्थित रहे।
बैठक के पश्चात जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *