मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण*

*मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण*

*देश की आजादी में पेशावर कांड की घटना स्वर्णिम अक्षरों में है अंकित-मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का अदम्य साहसपूर्ण जीवन हमें सदैव देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

  • Related Posts

    मंगलौर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से ढूंढ निकाला लापता किशोर, परिजनों के छलके आंसू

    कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए करीब डेढ़ माह से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद…

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने चार को दबोचा

    पिरान कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला कलियर मोहल्ले का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *