स्वामी विवेकानंद के चरित्र एवम विचारों को आत्मसात् करे युवा : रविन्द्र पुरी

हरिद्वार 21 अप्रैल
महाविद्यालय में हुआ स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन

हरिद्वार 21 अप्रैल, 2025 महाविद्यालय में आज प्रदेश स्तर पर आयोजित की जा रही स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के चरित्र एवम विचारो को आत्मसात् करे युवा, जो कि संस्कृति और ज्ञान का विश्व भर में संचार कर वसुधैव कुटुंबकम् की परंपरा को साकार कर सके।

काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास एवं युवाओं के व्यक्तित्व प्रगति हेतु  स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा से ही समाज में रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र निर्माण संबंधी विचारों का महत्व रहेगा।

प्रो. बत्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सफलता पाने वाले  13 छात्र छात्राओं में साक्षी राणा, आकांक्षा पाल, रिया, पिंकी वर्मा, इशारानी कश्यप, इशिका शर्मा, अंकित कुमार, अभय कश्यप, दिशा कुमारी, कशिश ठाकुर, प्रिया प्रजापति हैं। द्वितीय चरण में निबंध प्रतियोगिता की समन्वयक की भूमिका डॉ मोना शर्मा तथा डॉ अनुरिषा  ने निभाई। ​अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगे आने वाला दौर युवाओं एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का है।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *