महिला ने एक व्यक्ति पर किया कैंची से हमला

रुड़की। कलियर थाने में एक व्यक्ति घायल अवस्था मे पहुंचा। पुलिस ने व्यक्ति को 108 की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति खून से लथपथ घायल अवस्था में कलियर थाने में पहुंचा।

व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह चार मिनार गेस्ट हाउस के पीछे बस्ती में एक किराये के कमरे में रहता है और उसका नाम प्रवेशो निवासी आगरा है। वहीं पास के कमरों रहने वाली एक महिला ने उस पर कपड़ा काटने वाली कैची से हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस घायल व्यक्ति को 108 से अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सको ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल भिजवाया गया हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *